फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी स्थित कोविड हॉस्पिटल में हुए हंगामे के बाद से आलोचना के शिकार हो रहा पुलिस महकमा आखिरकार बैकफुट पर आ गया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही मृतक मरीज के बेटे की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक डॉ, देवेंद्र सैनी व उसके असलहाधारी भाई समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ आखिरकार संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित कोविड हॉस्पिटल (हार्ट केयर सेंटर) में तीन दिन पूर्व महावीर चौक निवासी एनके गुप्ता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया था। धक्कामुक्की के बाद हॉस्पिटल संचालक डॉ. देवेंद्र सैनी के भाई मनीष सैनी पर मरीज के परिजनों पर फायरिंग का भी आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार के खिलाफ ही बलवे समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज होते ही लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया था। हंगामे के बीच हॉस्पिटल संचालक के भाई मनीष सैनी का पिस्टल हाथ में लिए हुए फोटो भी मीडिया में वायरल हो गया था, जिसके बाद मामले की शिकायत शासन तक से कर दी गई थी। फजीहत होती देख पुलिस-प्रशासन ने बैकफुट पर आते हुए शुक्रवार रात में ही पीड़ित मनोज गुप्ता की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. देवेंद्र सैनी, उसके असलहाधारक भाई मनीष सैनी को नामजद करने के साथ ही अन्य स्टाफ को भी आरोपी बनाते हुए कातिलाना हमले समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। यही नहीं, मामले की जांच के लिए एक टीम का भी गठन कर दिया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक अफसरों द्वारा भी हॉस्पिटल प्रबंधन से उसका मरीजों से वसूली जा रही रकम और उन्हें दिए जा रहे उपचार का समस्त ब्योरा भी तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें