फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरो ने गांव जाकर व्यवस्था को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने गांव जाकर देखी व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। शनिवार को एसडीएम, बीडीओ, ब्लाक स्वास्थ्य प्रभारी ने गांव अंतवाड़ा, लाडपुर सहित अन्य गांवों में जाकर निगरानी समिति की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी कोरोना से बचाव की व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की जानकारी करने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित निगरानी समितियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। गांव में बीमार व्यक्ति को दवाई पहुंचाना और कोरोना के लक्षण होने पर उसकी जांच कराकर सही दवाईयां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, ब्लाक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एके सिंह, बीडीओ पवन विश्वकर्मा टीम के साथ देहात के कई गांवों में पहुंचे। उन्होंने वहां पर निगरानी समितियों से बातचीत की। गांव में साफ सफाई कराने, सैनिटाईज करने के बारे में जानकारी ली गई। निगरानी समिति को सैनिटाईजर एवं मास्क दिए गए। वही एसडीएम ने ई-रिक्शा मोबाईल मेडिकल टीम द्वारा नगर पालिका खतौली के वार्ड व मौहल्लों में आईसोलेट किए गए मरीजों के घर-घर जाकर थर्मल स्कैनिंग से टैंपरेचर लेने तथा दवाईयां उपलब्ध कराने की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें