मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव ककरौली गांव में हुई पत्थरबाजी और फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी, पूर्व प्रधान कामिल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ककरौली में मंगलवार शाम शाहनवाज और कामिल पक्ष के लोगों के बीच खोर की जगह पर चारपाई बिछाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी वह फायरिंग शुरू हो गई। गांव में तनाव का माहौल था। मंगलवार रात सीओ भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने भोपा, ककरौली समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ आरोपियों के घर दबिश दी।
ककरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी, पूर्व प्रधान कामिल, शहजाद, मूसा, अनस, नईम उर्फ पप्पू, हाजी याकूब और शहजाद और कवाल गांव निवासी शाहिद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि प्रकरण में सब इंस्पेक्टर की ओर से 24 लोगों को नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नौ नामजद आरोपी पकड़े गए हैं।
चारपाई बिछाने को लेकर हुआ था विवाद
मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच रास्ते में चारपाई बिछाने के लेकर विवाद हो गया। जिसमें शाहनवाज पक्ष के लोगों ने कामिल पक्ष के लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट, फायरिंग सहित पत्थरबाजी कर घर के शीशे कैमरे पानी की टंकी दरवाजे तोड़ दिए थे। करीब 15 दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें 19 लोग नामजद किए गए थे।
पहले भी जेल जा चुका शाहनवाज
जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज पहले भी जेल जा चुका है। जुलाई 2020 में पुलिस को धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें सब इंस्पेक्टर ने ककरौली थाने में नामजद रिपोर्ट कराई थी। तत्कालीन सीओ राजेश द्विवेदी और थाना प्रभारी ने दबिश देकर शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।