मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पालिका कक्षों का औचक निरीक्षण किया। आठ अधिकारी और 21 कर्मचारी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। चेयरपर्सन ने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
पालिका में सुबह 10:10 बजे पर पहुंचीं चेयरपर्सन ने अनुभागों की उपस्थिति पंजिका चेक की। अनुपस्थित अधिकारियों में सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार, जलकल अभियंता सुनील कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, अमित कुमार, पारूल यादव, लेखाकार प्रीति रानी शामिल है।
इसके अलावा लिपिक अशोक पाल, विकास कुमार, छाया, आकाशदीप, नितिन कुमार, अनुचर सोनू मित्तल, वसीम, रोहिल, सुनील कुमार, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, सालिम, शब्बीर, इसरार, इमरान, राजकुमार, पिंकी, पुष्पा, सुनीता, रईस, शोएब और सफाई कर्मचारी राजीव भी अनुपस्थित रहे।
इसके अलावा चेयरपर्सन ने पालिका सभागार का भी निरीक्षण किया। सभागार के सुंदरीकरण के कार्यों को देखा। सभागार में एम्प्लीफायर, एलईडी लगाने, दो एसी कम पाए जाने पर उनकी पूर्ति करने, डायस पर जाने की खिड़की लगाने के निर्देश अफसरों को दिए।
उपस्थिति पंजिका में चल रहा मृतक कर्मचारी का नाम
चेयरपर्सन के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि उपस्थिति पंजिका में विनोद द्वितीय का नाम अंकित है, जिसकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। अनुचर विनोद कुमार की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। विनोद के स्थान पर उसके पुत्र की नियुक्ति भी हो चुकी है। चेयरपर्सन ने इस प्रकरण में ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है।