फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान संबंधी किसी भी परेशानी की तुरंत सूचना दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान संबंधी किसी भी परेशानी की तुरंत सूचना दें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मीटिंग में प्रेक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्वक होना चाहिए। मतदाता द्वारा वोट डालते समय ईवीएम मशीन में कोई परेशानी हो तो इसकी तुरंत सूचना दें। मीटिंग में उन्होंने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र के प्रेक्षक अरिंदम दाकुआ ने शुक्रवार को तहसील के सभागार में क्षेत्र के सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मीटिंग ली। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मीटिंग में क्षेत्र के 4 जोनल मजिस्ट्रेट व 33 सैक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। प्रेक्षक ने मिटिंग में चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावधानी पूर्वक चुनाव संपन्न कराएं। मतदाता द्वारा वोट डालते समय ईवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदान स्थलों का निरीक्षण करें। अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों पर विशेष नजर रखें। इस दौरान मीटिंग में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारी शाहपुर व तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें