मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई। स्थानीय लाला लाजपत राय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लाला जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लाला लाजपत राय को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष सुनील सिंघल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के प्रथम स्वदेशी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की तथा अनेकों स्कूल व कालेजों की स्थापना की। समीर मित्तल ने लाला लाजपत राय की जीवनी पढ़ी। संरक्षक विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल मित्तल, सुमित गर्ग, राजीव बंसल, पवन सिंघल, धर्मेंद्र तायल, राकेश तायल, राकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद सिंघल, सूरत सिंह वर्मा, राजीव गर्ग, अमित गुप्ता, अशोक सरीन, आयुष गुप्ता, सीताराम शास्त्री, अजय गुप्ता, मुकेश जैन, विशाल गर्ग, देवांश अग्रवाल, विशेश्वर दयाल, आकाश, आदित्य सिंघल, सुनील तायल, शोभित गुप्ता, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।