फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परीक्षा फॉर्म में लिए अधिक शुल्क वापसी की मांग दोहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि के दौरान भरे गए परीक्षा फॉर्म में अधिक शुल्क वापसी की मांग दोहराई। उन्होंने विवि के परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन को ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ के संयुक्त सचिव अमन जैन के साथ अलग-अलग संकाय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन को समस्याओं से अवगत कराया। छात्र नेता अमन जैन ने बताया कि स्नातक नैप पद्धति में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म खुलने के समय अधिक शुल्क लिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से शुल्क में कमी कर दी गई थी। साथ ही अधिकांश विद्यार्थियों को बैक परीक्षा फॉर्म भरने के बाद परीक्षा समिति के निर्णय पर 10 अंक बढ़ाते हुए पास कर दिया गया था। ऐसे में विद्यार्थी बिना बैक परीक्षा दिए ही पास हो गए थे, लेकिन उनका अभी तक बैक परीक्षा फॉर्म में लिया गया शुल्क वापिस नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को पहले भी लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मांग करते हुए कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने में लिया गया अतिरिक्त शुल्क आगामी 7 दिवस के अंदर विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाए। अन्यथा छात्रसंघ पदाधिकारी छात्रहित में धरने-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कृष्णा सैनी, प्रशांत, अरुण, अमित, आर्यन कुमार, आयुषी, सुहानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें