फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 200 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया, दोबारा कब्जे पर लगेगा रासुका  

Wed, 27 Dec 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में जिला प्रशासन ने पिछले तीन माह के भीतर अभियान चलाकर खादर क्षेत्र की 200 बीघा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर उसे खाली कराया है। एसडीएम ने बताया कि दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम श्याम अवध चौहान और तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व प्रशासन ने खादर क्षेत्र में हजारों बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। इस मामले में भूमाफिया सहित कई लेखपाल जेल भेजे गए थे। खादर क्षेत्र के कुछ लोग पट्टों की जमीन को लेकर कोर्ट चले गए थे, जिनका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था।

तहसील क्षेत्र के गांव छिल्लौर, रहड़वा गैर अहतमाली व खेड़ा गैर अहतमाली गांव की भूमि के मुकदमे अदालत में चल रहे थे। मुकदमा राज्य सरकार के पक्ष में होने पर अवैध कब्जा हटा कर जमीन को सरकार में निहित करने के आदेश पारित हुए थे। तहसीलदार मनोज कुमार ने गांव छल्लौर में 120 बीघा, गांव रहडवा गैर एहतमाली में 36 बीघा, खेड़ा गैर एहतमाली में 50 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को जोत कर उससे अवैध कब्जा हटवाया गया तथा जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि अभी हजारों बीघा भूमि के मामले कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में निस्तारण होने पर उन पर भी तुरंत राज्य सरकार का कब्जा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कब्जामुक्त की गई भूमि पर दोबारा से कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा कर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई कितना बड़ा भूमाफिया हो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें