फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर बनी 32 परिसंपत्तियों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्रशासन ने देवबंद-रुडकी न्यू रेलवे लाइन के निर्माण में बाधा बन रही परिसंपत्तियों को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गांव नूरपुर अंदर हदूद में 32 परिसंपत्तियों (आवासीय एवं गैर आवासीय भवन) को जेसीबी से ध्वस्त कराकर रेलवे विभाग को सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव नूरपुर के अंदर हदूद जैड-ए के खसरा नबंर-314 में स्थित सात भवन, मजबता पट्ट-2 अंदर हदूद जैड-ए खसरा नबंर 3003/1 में स्थित दो भवनों, देवबंद अंदर हदूद के चक संख्या-674 में स्थित दो भवनों, चक संख्या 667/2 में स्थित में बने दो भवन, एक चारदीवारी संरचना, चक संख्या 1062 में स्थित दो भवन, चक संख्या 674 में बने तीन भवन को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। उक्त भूमि से कब्जा हटवाकर इसे उत्तर रेलवे के अभियंता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अभी तक 32 आवासीय और गैर आवासीय परिसंपत्तियों से मुक्त हटवाकर उसे रेलवे विभाग को सौंपा जा चुका है। जल्द ही अवशेष परिसंपत्तियों को हटवाने के लिए दैनिक रुप से कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में शेष आवासीय और गैर आवासीय परिसंपत्तियों जो नूरपुर अंदर हदूद, चकरमबाड़ी अंदर हददू, जैड-ए देवबंद, पट्ट मजबता दोयम अंदर हदूद एवं देवबंद बैरुन हदूद आदि क्षेत्रों में हैं, उन्हें भी आगामी पांच दिन में ध्वस्त किया जाएगा। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें