फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए जाएंगे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और आपूर्ति लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अवैध तेल की ब्रिकी रोकने और जांच के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने टीम गठित कर दी है। अनाधिकृत तरीके से डीजल या पेट्रोल की बिक्री मिली तो संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं आपूर्ति लिपिक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बायो डीजल पंप के नाम पर और अन्य जगह चोरी-छिपे डीजल-पेट्रोल की बिक्री करने वालों के विरुद्ध गहन जांच हेतु टीम गठित की। दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर प्रकरण के बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए टीम बनाई। जिले में कोई भी व्यक्ति मोटर स्प्रिट या हाईस्पीड डीजल या सरकार द्वारा अधिकृत ईंधन के अतिरिक्त किसी पेट्रोलियम पदार्थ या मिश्रण को चाहे वह किसी रूप, नाम, ब्रांड का हो, जो परिवहन ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता हो, का व्यवसाय नहीं किया जा सकेगा।
एसडीएम अपने-अपने तहसील में संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक एवं पुलिस बल के साथ अगले एक सप्ताह तक इसकी जांच के लिए सघन अभियान चलाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में चोरी-छिपे अनाधिकृत तरीके से डीजल/पेट्रोल की बिक्री होती है तो संबंधित लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव का यह दायित्व होगा कि वह तत्काल लिखित रूप में ऐसे प्रकरण को अपने उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लिखित रूप से लाए।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने जो कहा
- श्रीराम कनौजिया जनपद मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 30 जून, 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
- श्रीराम कनौजिया जिला पूर्ति अधिकारी के न तो ड्राइवर थे और न ही उनका वाहन कभी चलाते थे। जिला पूर्ति अधिकारी के सरकारी ड्राइवर इदरीश हैं।
पूर्ति विभाग ने स्वीकारा कभी-कभार ऑफिस आते थे श्रीराम
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्ति के बाद भी श्रीराम जिला पूर्ति कार्यालय में आते जाते थे। खुद विभाग के अधिकारियों ने इसे स्वीकार है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि वह अपने सेवानिवृत्ति संबंधी कागजात को पूर्ण कराने ही संबंधित बाबू के पास आए होंगे।
अब तक यह पकड़े गए मामले
- सिकंदरपुर कलां तहसील खतौली में बायो डीजल पंप के नाम पर अवैध डीजल/पेट्रोल बिक्री करने का मामला पकड़ा। मोबिल ऑयल की दुकान की आड़ में फर्जी डीजल/पेट्रोल की बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर कवाल गांव में मामला पकड़ा। बड़कली में 21 जुलाई 2020 को आग लगने के कारण दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी, उसमें भी मुकदमा दर्ज हुआ। अवैध डीजल/पेट्रोल की बिक्री के प्रकरण में मंगलौरा और सिसौली निवासी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम मिमलाना तिराहा थाना, खाइखेड़ी, कल्लरपुर में विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें