फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह माह से वसूली शून्य, अब डेढ़ वर्ष के लिए छूटेंगे ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुली बोली की परंपरा बंद कर ई-निविदा के माध्यम से ठेके छोड़े जाने के आदेश के बाद से अलग-अलग सात मदों में राजस्व वसूली शून्य रही है। ई-निविदा के माध्यम से ठेके न छूटने पर पार्किंग, विज्ञापन शुल्क और लाइसेंस शुल्क सहित सात मदों के ठेके 18 माह के लिए छोड़े जाएंगे। निविदा निकालने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका में पार्किंग आदि शुल्क वसूली के लिए पूर्व में ठेके से निविदा छोड़ने की परंपरा रही थी। छह माह पहले ठेका छोड़ने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अलग-अलग आठ मदों में ई-निविदा निकाली गई थी लेकिन रेलवे स्टेशन रोड पार्किंग ठेके को छोड़कर एक भी निविदा के लिए आवेदन नहीं किया गया। इसके चलते सात मदों में पिछले छह माह से राजस्व वसूली शून्य रही।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर अब सभी सात मदों में ई-निविदा निकालने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है, जिसके तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष के छह माह सहित अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 यानी डेढ़ वर्ष के लिए ई-निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें