फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति भेजी

Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा स्कूल में बच्चों से किताब पढ़वाते एबीएसए विनोद कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में एबीएसए विनोद कुमार वर्मा ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। रामराज क्षेत्र के गांव इसाकवाला के प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक काफी दिनों अनुपस्थित होने पर उनके निलंबन की संस्तुति कर भेजी है। वहीं गांव रहड़वा के अध्यापक को अवकाश प्रार्थना पत्र में ओवर राइटिंग करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


शनिवार को एबीएसए द्वारा तहसील क्षेत्र के 10 गांवों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान रामराज क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय इशाकवाला के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार 12 नवंबर से अनुपस्थित मिले तथा स्कूल में गंदगी, बच्चों का गिरता शैक्षिक स्तर तथा बच्चों की संख्या कम मिलने पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक की निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट बीएसए को भेज दे गई है।

गांव रहड़वा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रेमपाल का अवकाश प्रार्थना पत्र की तारीख में ओवर राइटिंग दूसरे पेन से मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस तथा जवाब न देने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी है। गांव लाडपुर, स्याली, रहड़वा, सिखरेड़ा का भी औचक निरीक्षण कर सभी अध्यापकों को शिक्षा में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल में बच्चों से किताबे पढ़वा कर देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें