फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने वाला सपा नेता का भाई निकला

Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धमकी - फोटो : demo
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में बारात लेकर आने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी देने वाला सपा नेता का भाई निकला है, जबकि लड़की के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दूल्हे ने दहेज में कार देने की मांग पूरी न करने पर धमकी मिलने का ड्रामा रचा है। पुलिस की छानबीन में अब पता चला कि सपा नेता के भाई ने दूल्हे को फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता हापुड़ क्षेत्र के युवक के साथ किया था। दूल्हे ने लड़की पक्ष से कहा था कि फोन पर उसको बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। हापुड़ पुलिस को तहरीर भी दी थी। उसकी लोकेशन सैनीनगर की मिल रही थी। लड़की पक्ष ने भी खतौली पुलिस को अवगत कराया गया था। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दूल्हा दहेज में कार मांग रहा है। उन्होंने देने से इंकार किया तो, अब उसने बारात लाने से इंकार दिया है। इसलिए दूल्हे सहित उसके परिवार वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

शनिवार को पुलिस ने हापुड़ पुलिस से संपर्क कर जांच-पड़ताल की। जांच करने पर पता चला कि क्षेत्र के सपा नेता का भाई ने दूल्हे को बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने सपा नेता के भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से लड़की पक्ष के साथ मिलकर दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने को घूम रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें