जानसठ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालयों को खोलने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में शिक्षण कार्य के आधार को लेकर के मंथन हुआ। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समस्त विद्यालयों में महासंघ द्वारा बनाई गई नियमावली के आधार पर समस्त विद्यालय शिक्षण कार्य करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30 अप्रैल तक समस्त विद्यालयों को बंद किए जाने के जो आदेश दिए गए हैं, उस आदेश का स्वागत उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के द्वारा किया गया है। इसके अलावा सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30 अप्रैल के बाद विद्यालय बंद किए गए तो उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ 30 अप्रैल के बाद विद्यालयों को सुचारू रूप से कोविड-19 के नियमों के अनुसार खोलने के लिए आंदोलन करेगा। अध्यक्षता रमेश कुमार ने की तथा संचालक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त कश्यप ने किया। बैठक में ठाकुर प्रदीप राणा ब्लॉक अध्यक्ष, साजिद राजपूत, राजकिशोर, संजय चौधरी, मोहम्मद खलील अंसारी, ब्रह्मनंद गुप्ता, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, सुशील आर्य, अरविंद, ईलम चंद गुर्जर, ऋषि पाल कटारिया, विनोद राजपूत, आनंद, गौरव, अभिषेक राजपूत, दीपक, नरेंद्र, वैभव, अमित, कैलाश चंद आदि सम्मानित प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे उपस्थित रहे।