फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी का गठन दुबारा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला कमेटी का गठन दुबारा कराएं
विज्ञापन

पुरकाजी। समाज के लोगों को रामलीला की बैठक में नहीं बुलाने और चंद लोगों की मौजूदगी में रामलीला कमेटी का दो वर्षों के लिए गठन कर देने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। रामलीला कमेटी का दुबारा गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुरकाजी कस्बे में पिछले 98 वर्षों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। इसके लिए मुनादी के माध्यम से लोगों को सूचना देकर रामलीला भवन में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में होने वाली जनरल बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला मंचन कमेटी का गठन किया जाता है। सोमवार को भारत भूषण खुल्लर के प्रतिष्ठान पर लोगों की बैठक हुई। रामलीला मंचन के लिए गठित की की गई कमेटी को लेकर रोष प्रकट किया गया। बैठक में मौजूद लोगों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जनरल बैठक बुलाए बिना ही रामलीला कमटी का गठन कर लिया गया हो। बैठक में पीयूष राणा, मणिकांत गोयल, वीरेंद्र सिंह, पंडित भानू शर्मा, सुशील कर्णवाल, रोबिन गोयल, वंश अग्रवाल, सतविंदर बेदी, विपिन गोयल, नरेंद्र सभासद, जोगेंद्र सभासद, राजू सोढ़ी, देवेंद्र गोयल, पुनीत चौधरी, सौरभ मित्तल, के पी सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मास्टर मांगेराम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें