मुजफ्फरनगर में संत रविदास की 641वीं जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिनमें बैंड और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विभिन्न संगठनों ने जहां विचार गोष्ठियां आयोजित करते हुए संत रविदास द्वारा समाज सुधार की दिशा में किए गए कार्यों का उल्लेख किया, वहीं उनके अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी में अधिवक्ताओं ने संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्षता वीरेंद्र प्रेमी और संचालन आनंद प्रकाश ने किया। संत को दर्शन शास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर का अनुयायी बताया गया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, ललिता सिंह, राजेश कुमार, संदीप कटारिया, सर्वेश जाजेशी, संजीव कुमार, सुनील कुमार, संजीव प्रधान, कपिल कुमार और मोनू कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके अलावा शहर की कई बस्तियों में भी संत रविदास जयंती मनाई गई।
रैदासपुरी, आर्यपुरी आदि क्षेत्रों में रविदास मंदिरों से शोभायात्राएं निकाली गईं, जो टाउनहाल पहुंची। यहां से भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। जन्मोत्सव एवं जनसेवा समिति ने शोभायात्रा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ कहने वाले कबीर के समकालीन संत रविदास के आदर्श से ही समाज का उत्थान हो सकता है।
शहर में निकाली गई शोभायात्रा में झांकियां और बैंड बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। आयोजन में रामनिवास, राजकुमार सिद्धार्थ, कर्णसिंह पेंटर, बाबू सूरज मल, राजेंद्र, सतीश कुमार, शंकर, रोशनलाल, सोहनलाल, राजीव कुमार, कुलदीप, सोमदत्त, सुरेंद्र, महीपाल, इलम चंद, राजपाल, रोहताश जानिया आदि का योगदान रहा।
शिक्षण संस्थाओं में रविदास जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में संत रविदास की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। साहित्यकार हरपाल सिंह अरुष, नेमपाल प्रजापति, अमित धर्मसिंह ने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास आज भी कितने प्रासंगिक हैं। कॉलेज निदेशक एसएन चौहान संत को मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
छात्रों अभय गुप्ता, अमित बालियान, श्रेया, अर्पिता, यशिका, वंशिका, कपिल ने संत रविदास के जीवन पर विचार रखे। जीसी पब्लिक स्कूल में संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् से हुआ। प्रधानाचार्य आजादवीर और कोआर्डिनेटर आशीष त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने संत के जीवन पर विचार रखे और उनसे प्रेरणा लेने की बात की। संचालन हर्षिता मिश्रा ने किया। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में भी रविदास जयंती मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विचार रखे।