मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के स्ववित्त पोषित विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाजसेवा का संकल्प लें।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एससी वार्ष्णेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल डॉ. गौरव यादव ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने वृक्षारोपण कर जनसाधारण को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराया एवं स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने अपने महाविद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक रैली का आयोजन किया। नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने स्वयं छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना की। डॉ. निशा अग्रवाल, मीनाक्षी भारद्वाज, पावी सैनी, अनुषी गर्ग, अर्चना, धीरज गिरधर, विकास कुमार, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, ज्योति यादव का योगदान रहा। श्रीभगवान शर्मा ने सभी के कार्य को सराहनीय बताया।