फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार वितरकों को उपलब्ध कराया राशन

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर अखबारों के हाकर्स को राशन वितरित करते प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अखबार वितरकों को उपलब्ध कराया राशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को नगर के समाचार पत्र वितरकों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राज्यमंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने करीब 350 हॉकर्स को खाद्यान्न किट प्रदान कीं।
विज्ञापन

अमर उजाला के प्रयास से नगर के हॉकर्स के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रशासन के माध्यम से मिली खाद्य सामग्री अमर उजाला के एजेंसी धारक देवेंद्र खरबंदा को उपलब्ध कराई गई थी। मंगलवार को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रज्ज्वल खरबंदा, देवेंद्र खरबंदा ने 350 हॉकर्स को आटा, चावल, चीनी, दाल एवं तेल आदि सामान उपलब्ध कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि हॉकर्स समाचार पत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें अनेक चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि लॉकडाउन के चलते इस बार हॉकर्स को जल्दी भुगतान कर उनका सहयोग करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखबार से ही हमें सटीक एवं विश्वसनीय खबरें मिल पाती हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से बचें। इस दौरान हॉकर प्रवीण सैनी, राजेश सैनी, राजबीर सिंह, महेंद्र अरोरा, विजयपाल, रमेश गर्ग, विजयपाल सैनी, मामचंद शर्मा, सुमित पाल, अरविंद पाल, नीटू, अरविंद मित्तल, सुरेश ग्रोवर, संजय अग्रवाल, रामपाल सिंह, वासु, नंदकिशोर सैनी, श्रीपाल सैनी, बिजेंद्र सैनी, बसंता ने अमर उजाला, प्रशासन एवं मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें