फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन

विज्ञापन
अथाई गांव में वितरण के लिए राशन तैयार करते सचिन कटारिया आदि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मदद के लिए बढ़े हाथ, 20 परिवारों को राशन दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (भोपा)। लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद परिवारों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
देश में चले आ रहे लॉकडाउन व उसकी समय सीमा और बढ़ने के कारण गांव अथाई में अमर उजाला फाउंडेशन और भाजपा युवा नेता सचिन कटारिया द्वारा 20 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण व मास्क उपलब्ध कराए गए। मंगलवार को अथाई गांव में लॉकडाउन के चलते यह कार्यक्रम हुआ। जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। सचिन कटारिया ने कहा की लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ने से लोगों के सामने और दिक्कत आएगी। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी लोगों को सेवा के लिए आगे आना चाहिए। राशन के साथ मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह कटारिया, संतोष कुमार, हरेंद्र सिंह, विनय कुमार, नितिन, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें