जानसठ में रथयात्रा का स्वागत करते सिख समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब से शुरू हुई रथयात्रा का नगर में पहुंचने पर नगर कीर्तन और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब से शुरू हुई रथयात्रा का नगर के कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर नगर के कीर्तन मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
सिख समाज की महिलाओं व पुरुषों ने गुरु गोविंद साहब की गुरु ग्रंथ व शस्त्रों के दर्शन किए। सरदार बलवेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी यह रथयात्रा पटना साहिब से शुरू होकर पूरे देश में निकाली जा रही है। यह यात्रा अमृतसर से होते हुए हुजूर साहिब जाकर समाप्त होगी।
शोभायात्रा में प्रसाद वितरण किया गया। स्वागत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, सरदार जंग, महेंद्र सिंह, सोनू धमिजा, मनदीप छाबड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह, हवेला सिंह, दर्शन, अमरीक, हरदीप, इंद्रसिंह, आशु, संटी, लवप्रीत सिंह, हरबंस, राजकुमार प्रधान, बिट्टू सैनी, हरिप्रकाश आदि शामिल रहे।