फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति ने मंगलवार शाम नगर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। इस दौरान भक्तों ने नंगे पैर भगवान के रथ को खींचा। यात्रा में नासिक से आए ढोल कलाकार एवं इस्कान के भक्तों ने मृदंग एवं करताल के साथ भगवान के रथ के आगे कीर्तन किया। यात्रा में भक्त झूमते और नाचते हुए चले।
विज्ञापन


इस्कॉन प्रचार समिति पिछले 23 वर्षों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ 8 जुलाई को आयोजित दिव्य संकीर्तन और भंडारे के साथ हुआ। मंगलवार को नई मंडी स्थित मेहता क्लब वकील रोड परिसर से शाम के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

अतिथियों को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नगरपालिका चेयरपर्सन सहित अन्य अतिथियों ने भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे झाड़ू की सेवा भी दी। रथ यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों व मार्गाें से निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। यात्रा में पानीपत, कैथल, मुरादाबाद, अंबाला, शामली व कुरुक्षेत्र से इस्कान समिति के भक्तों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से उद्योगपति भीम सैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मनीष कपूर, कुश पुरी, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खंडेलवाल केपी चौधरी, अमित गर्ग, भाजपा नेता विजय शुक्ला, संजय मित्तल, संजय मिश्रा, विशाल गर्ग, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे। समाजसेवी कुश पुरी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का उत्सव गांधी कालोनी बरात घर में 10 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें