फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल के जयहिंद इंटर में भी निकला था चूहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिड-डे मील में मृत चूहा सिर्फ पचेंडा स्थित कॉलेज में ही नहीं, बल्कि चरथावल के जय हिंद इंटर कॉलेज में भी मिला था। वहां के प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर मिड-डे मील का वितरण नहीं कराया था। मगर उच्चाधिकारियों ने मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज में मिड-डे मील में चूहा निकलने का हल्ला मचने पर चरथावल के मामले को दबा दिया था।
गत मंगलवार (3 दिसंबर) को जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबादा पचेंडा में वितरित किए गए मिड-डे मील में मृत चूहा निकला था। मिड-डे मील का वितरण एनजीओ जनकल्याण शिक्षा विकास समिति हापुड़ द्वारा किया जा रहा था। इस एनजीओ को जनपद के ब्लाक सदर, चरथावल, पुरकाजी और मोरना क्षेत्र के विद्यालयों में मिड-डे मिल वितरण की मिली हुई है। चारों ब्लाकों के 28 कॉलेजों के करीब दस हजार विद्यार्थियों का भोजन एक साथ ही पकाया गया था। इसके बाद मिड-डे मील कॉलेजों में बांटा गया। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में मिड-डे मील में चूहा निकलने का मामला शहर से सटा होने के कारण सुर्खियों में आ गया, लेकिन जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल में भी मिड-डे मील में चूहा निकलने की सूचना को उच्चाधिकारियों दबा गए।
विज्ञापन

जय हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार को उसी दिन मेसेज भेजकर और कॉल करके बताया था कि उनके यहां भी मिड-डे मिल में चूहा निकला है। छात्रों को भोजन वितरित करने से पहले ही चूहा दिखाई देने के कारण भोजन का प्रयोग नहीं किया गया।
- प्रशासन ने कॉलेजों में नहीं दी सूचना
मुजफ्फरनगर। दो इंटर कॉलेज में मिड-डे मील में चूहा निकलने की सूचना मिलने के बाद भी प्रशासन ने अन्य 26 इंटर कॉलेजों में यह सूचना नहीं दी कि वह अपने कक्षा आठ तक के छात्रों को मिड-डे मिल न खिलाएं। संस्था चारों ब्लाकों के 28 इंटर कॉलेजों के दस हजार छात्रों को मिड-डे मिल वितरित करती है। जाहिर है कि अन्य कॉलेजों में उसी भोजन का वितरण करा दिया गया था।
- डीआईओएस ने हमें केवल एक ही सूचना दी
मुजफ्फरनगर। एडीएम (प्रशासन) अमित सिंह का कहना है कि मिड-डे मिल में मृत चूहा निकलने की सूचना डीआईओएस ने केवल एक ही विद्यालय की दी। दूसरे कॉलेज की सूचना उन्होंने नहीं दी।
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य ने एक दिन बाद दी जानकारी
डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि जय हिंद इंटर कॉलेज में भी मिड-डे मील में चूहा निकलने की जानकारी घटना के अगले दिन बुधवार को मिली। पहले दिन प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी नहीं दी। मिड-डे मील बांटने वाली एनजीओ एक ही है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें