फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के शिक्षकों का डीआईओएस ऑफिस पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी के शिक्षकों का डीआईओएस ऑफिस पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के राजकीय इंटर कॉलजों में कार्यरत शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार कौशिक के नेतृत्व में शिक्षकों ने महावीर चौक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने पर राजकीय शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को उठाते हुए राज्य सरकार से उनके त्वरित समाधान की मांग की। कौशिक ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को कई कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही साथ बोनस, सातवें वेतन का एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिला मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि विद्यालयों में प्रवक्ता व प्रधानाचार्य के सैकड़ों पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के उपरांत राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से समय सिंह, मदन पाल, अंशु सिंह, अंकुर कुमार आर्य, संजय कुमार, मनेश कुमार, अनिल कौशिक, वीरपाल सिंह, संजय भटनागर, शालू, रेनू देवी, पूनम, मीनाक्षी, अनुराधा, धृति जैन, अंजू वर्मा, ममता रानी, सुचित्रा सैनी, विभाग सिंह, रणबीर सिंह, श्वेता रानी आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें