मुजफ्फरनगर में एक दुकानदार ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद आरोपी ने अश्लील हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंची किशोरी के साथ दुकानदार ने अश्लील हरकत की। उसकी वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव रवि कुमार की परचून की दुकान है। 25 जनवरी को गांव की ही अल्पसंख्यक समाज की एक किशोरी उसकी दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां दुकानदार ने किशोरी को अंदर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद से ही आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को परेशान कर रहा है।
सूत्रों से जानकारी मिली कि शनिवार को उसने किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगने पर किशोरी के परिजन रविवार को किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।