फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली, दीप सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
देव पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रंगोली, दीप सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर/मोरना। देव पब्लिक इंटर कालेज मंसूरपुर में दीपावली के मौके पर रंगोली, पेंटिंग, दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नंदनी बालियान तथा प्रबंधक विकास बालियान ने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। छात्र-छात्राओं ने पटाखे ना जलाने का संकल्प लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा अनुराधा, अनुष्का, मेघा, मुस्कान, दिव्यांशु, ज्योति को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अरावली टीम ने दुर्गा टीम को हराकर सफलता हासिल की। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. उदयवीर सिंह, विवेक चौधरी ने उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्रधानाचार्या रीता शर्मा, रेखा, अंतरेश, साक्षी, काजल, मानसी, दानिश, अजय गुप्ता, अजीत, पवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें