बच्चों को त्योहारों का महत्व समझाया
देवबंद। आरके पब्लिक स्कूल में रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मानसी लांबा, नेहा, शैली व गार्गी ने सुंदर रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। माही ने लक्ष्मी जी बनकर सुंदर प्रस्तुति दी। संस्था के चेयरमैन राजेश चौहान व प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चों को त्योहारों का महत्व समझाया। साथ ही दीपावली पर पटाखे फोड़ने की बजाए दीयों के प्रकाश से जगमग करने पर जोर दिया। कहा कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाई जानी चाहिए।