हमारी संस्कृति का प्रतीक है रंगोली
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में रंगोली महोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निदेशक मंजू मल्होत्रा, प्राचार्या डा रेणु गर्ग, डा. सचिन गोयल, डा संदीप मित्तल ने कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि रंगोली के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक एकता को स्मरण करते हैं। रंगोली हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। सर्वश्रेष्ठ रंगोली का पुरस्कार गणेश वंदना की टीम के अवताद, सीमा, अमित , दीपा, महिमा को मिला। मयूर विहार की टीम के दीक्षा, ध्रुव, वंशिका, इल्मा, स्वस्ति को तथा अक्षा, जेबा, नेहा सांत्वना पुरस्कार मिला। दीपा, जेबा, महिमा, ज्योति, अनीता, सोनाक्षी, स्फूर्ति, गुलनार, हीना, सूरज, संस्कृति,गौरव, वंशिका, नीतू, जोया, प्राची, शगुफ्ता आदि मौजूद रहे।
दिया सज्जा में ईशा प्रथम रही
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के गृह विज्ञान एवं बेसिक साइंस विभाग मेहंदी, रंगोली और दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक डा. आदित्य गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंड़ल में नीतू सिंह, डा. श्वेता, प्रियंका ठाकुर एवं रूबी पोसवाल शामिल रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में मंतसा, श्रुति, आरजू ने बाजी मारी। शिबा, आयशा निदा खान, प्रिंसी त्यागी साइंस विभाग में पहले तीन स्थानों पर रही। रंगोली में प्रथम अंतिम एवं शिप्रा, द्वितीय दिव्या एवं तनु तथा तृतीय पूजा और सुरक्षा रही। सात्ंवना पुरस्कार खुशी, अंजली, शिवानी और भावना को दिया गया। साइंस विभाग शिवांगी, तनु प्रिया, गौरवी, काजल, अफिफा, जैनब, बुशराना, स्वाति, अर्शाना व मुबिना विजेता बनी। दीया सज्जा में ईशा, वर्षा, उजमा, छवि विजेता बनी।
ॅ