चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रार्थना पत्र देते लिपिक रणधीर सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रणधीर सिंह ने प्रधानी के लिए सरकारी नौकरी छोड़ी
मुजफ्फरनगर। गांव का प्रधान बनने के लिए सरकारी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी। नगर पालिका के निर्माण विभाग के लिपिक रणधीर सिंह ने नौकरी से वीआरएस ले लिया है। इस संबंध में शपथ पत्र के साथ उसने चेयरपर्सन को प्रार्थना पत्र दिया है।
मोरना ब्लाक के गांव रसूलपुर निवासी रणधीर सिंह नगर पालिका में 16 अगस्त 1996 से नौकरी कर रहे थे। वह वर्तमान में निर्माण विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने शनिवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को शपथ पत्र के साथ एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी गई। उसने पत्र में लिखा है कि वह रसूलपुर गांव का मूल निवासी है और उसको प्रधानी का चुनाव लड़ना है। पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत सरकारी नौकरी नहीं कर सकता। वह स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति चाहता है। गांव की जनता की सेवा के लिए पालिका के दायित्व से मुक्ति चाहता है। उसके प्रार्थना पत्र को तत्काल स्वीकृत किया जाए। चेयरपर्सन ने उसे भविष्य की शुभकामना दी है।