फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड: मिलाप सिंह की पत्रावली में बचाव पक्ष ने की बहस, मिली अगली तारीख

Tue, 16 Jan 2024 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस की। हालांकि बहस पूरी नहीं होने पर अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस की। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात में बुधवार को भी सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीबीआई बनाम मिलाप सिंह के मुकदमे में अदालत में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा और राज सिंह पंवार ने बहस की, लेकिन बहस पूरी नहीं होने के कारण बुधवार यानी 17 जनवरी की तिथि तय की है। 

विज्ञापन

यह था मामला
एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया।

आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।

गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें