फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह अभियान को बैठक

विज्ञापन
सुखदेव सिटी शुकतीर्थ में बैठक करते भाजपाई। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। राम मंदिर निर्माण के लिए जनसंपर्क व धन संग्रह अभियान को लेकर संघ परिवार की बैठक में क्षेत्र का गठन करते हुए जिम्मेदारी दी गई। इसके तहत शुकतीर्थ क्षेत्र के आठ गांवों में कार्यकर्ता ग्रामीणों से जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन

शुकदेव सिटी में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के आवास पर बैठक में पं. विनोद कुमार शर्मा मंडल अभियान प्रमुख ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। शुकतीर्थ क्षेत्र के आठ गांवों में जिसमें शुक्रतारी, बहुपुरा, फिरोजपुर, शुकतीर्थ, इलाहाबास, बिहारगढ़ आदि शामिल हैं, के लिए प्रत्येक गांव में चार से पांच कार्यकर्ता रखे गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को 10 से 100 के कूपन दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर दिए हुए गांव में लोगों के घर-घर पहुंचेंगे। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में देश के सभी हिंदू शामिल हों, इसके लिए धन संग्रह अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान मकर सक्रांति त्योहार मनाया गया, जिसमें खिचड़ी का प्रसाद का बांटा गया। बैठक में अमित राठी, श्री कृष्ण आर्य खंड संघचालक शिवा कसाना, मंडल कारवां आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, राजवीर, कपिल, विनोद, प्रमोद आर्य, तारा सिंह चौहान, कल्लू चौहान, अनुज गौतम, सतवीर सिंह, विवेक शर्मा, जयपाल, सुधीर फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें