फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: राकेश टिकैत बोले- जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करना होगा आंदोलन, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 09 Aug 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Rakesh Tikait: टिकैत ने कहा कि किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्याएं और मुद्दे हैं। किसानों को जिंदा रहने और अपनी जमीन बचाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rakesh Tikait: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए गरीबों, मजदूरों और किसानों को आंदोलन करना होगा। भाजपा सरकार किसानों और युवाओं को लूटने पर लगी है। चीनी मिल किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। नए पेराई सत्र में किसान अपना गन्ना जिलाधिकारी कार्यालय पर ले जाएंगे और वहीं से अपने गन्ने का भुगतान लेंगे। 

विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू का जय जवान जय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। टिकैत ने कहा कि किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्याएं और मुद्दे हैं। किसानों को जिंदा रहने तथा अपनी जमीन बचाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। अगर आंदोलन नहीं करोगे तो खेत नहीं बच पाएंगे। चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। चुनाव के दौरान सरकार ने किसानों का बिजली का बिल माफ करने की घोषणा की थी। झूठी सरकार अपने किसी वादे पर खरी नहीं उतर रही है। किसानों से ट्यूबवेल के 23 हॉर्स पावर के हिसाब से बिजली के बिल वसूले जाएंगे। 

उन्होंने सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया। बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण करने पर लगी हुई है। यह सरकार किसानों से उनकी जमीन छीनना चाहती है। जमीन बचानी है तो हम सभी को एकत्र होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर जीआईसी में एकत्र होंगे किसान
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सभी किसान 15 अगस्त को अपने-अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर मुजफ्फरनगर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होंगे और स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आजादी के जश्न के बाद किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोरना और भैसाना चीनी मिल के भुगतान न करने पर निर्णायक लड़ाई शुरू होगी। कलक्ट्रेट में आंदोलन करेंगे। गौरव टिकैत ने कहा कि बिजली की समस्या सबसे अधिक है। विभाग की एक टीम बिल भेजती है, दूसरी टीम सेटलमेंट कराती है। 

टिकैत ने एसडीएम से पूछा, क्या आप अग्निवीर बनोगे
किसानों की पंचायत के बीच पहुंचे एसडीएम बुढ़ाना से भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पूछा कि क्या आपको अग्निवीर बनना है। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने हंसते हुए कहा कि अब उनकी उम्र नहीं है। 

बकाया भुगतान का दिलाया गया भरोसा
उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्दी ही करवाने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें