फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकैत बोले- राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री लें मामले का संज्ञान, सोरम की चौपाल से लड़ी जाएगी पहलवानों की लड़ाई

Tue, 30 May 2023 11:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों के मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, खाप पंचायतों ने कहा कि वे पहलवानों के इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पहुंचे पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मेडल देश और तिरंगे की शान है। सभी पहलवानों से अनुरोध है कि ऐसा कदम मत उठाओ। आपने अपने खेल से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हमारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पहलवानों से जल्द बातचीत करें और समाधान निकालें। वहीं, पहलवान हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन






यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम

दिल्ली में जंतर-मंतर से पहलवानों का धरना हटाए जाने के बाद अब सोरम सर्वखाप चौपाल से लड़ाई लड़ी जाएगी। एक जून को यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शामिल होंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार से पहलवानों को किसी तरह मनाकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मंगलवार देर रात शहर के सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि एक जून को सोरम चौपाल पर खाप प्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक होगी। इसी बैठक में पहलवानों के समर्थन में भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। हरिद्वार में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहलवानों को पांच दिन का समय दिया है, जिसके अंतर्गत सोरम चौपाल पर ही रणनीति बनाई जाएगी। 

संयुक्त किसान मोर्चा करेगा देशव्यापारी विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया। मोर्चा ने  कहा कि उसने भारतीय पहलवानों द्वारा विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने के लिए और समाज के अन्य सभी वर्गों और भाजपा सांसद बृजभूषण सरन सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।  ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों के साथ भी समन्वय किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा भी पांच जून को भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण शरण सिंह के पुतले जलाएगा।

वर्ल्ड रेसलिंग ने जताई चिंता, हालात पर नजर
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर उसकी नजर है। कई महीनों से हम भारत में हालात को लेकर चिंतित हैं, जहां पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम और चिंताजनक है, क्योंकि पहलवालों को पुलिस ने प्रदर्शन के कारण अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया। हम पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हैं।

तबीयत खराब, विनेश फोगाट ने नहीं खाया खाना
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहलवान बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट और विनेश फोगाट पहुंचे। बजरंग और संगीता ने अन्य पहलवानों के साथ खाना खाया, जबकि विनेश  फोगाट की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने खाना नहीं खाया।

साक्षी और सत्यव्रत नहीं पहुंचे
हरिद्वार में पहलवानों के साथ रहीं ओलंपियन साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत भाकियू अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचे।

हर सवाल पर चुप्पी और चेहरे मायूस
हरिद्वार से वापस लौटे पहलवानों ने पत्रकारों के हर सवाल पर चुप्पी साधे रखी। मीडियो से दूरी बनाई। यहां विनेश फोगाट बेहद मायूस नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

पहलवानों के समर्थन में जमा हो गई भीड़
भाकियू अध्यक्ष के आवास पर जैसे ही पहलवानों के पहुंचने की जानकारी हुई, यहां पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। जिले के पहलवान भी पहुंचे। मायूस नजर आ रहे पहलवानों को हिम्मत बंधाई। लोगों ने कहा कि हर लड़ाई में उनके साथ हैं।

सर्वसमाज के सम्मान की लड़ाई : श्याम सिंह
गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि यह सर्वसमाज के सम्मान की लड़ाई है। आखिरकार सरकार को इन पहलवानों की सुनवाई जरूर करनी चाहिए। खाप पंचायतें पहलवानों को इंसाफ दिलाने का काम करेंगी। पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें