फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत ने बताई आगे की रणनीति: बोले- राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं, मैं नहीं लडूंगा चुनाव

Thu, 16 Dec 2021 12:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

राकेश टिकैत ने आगे की रणनीति को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति में नहीं जाना है। साथ ही कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वहीं बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर से लौटते समय उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति में जाने का उनका कोई मकसद नहीं है, किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। किसान एमएसपी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सरकार ने जो आश्वासन दिए हैं, अभी उन पर निगाह टिकी हुई हैं। सरकार ने नीति और नीयत साफ नहीं रखी तो फिर आंदोलन होगा। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन


खतौली में किसानों ने किया टिकैत का स्वागत
किसान आंदोलन खत्म होने पर गाजीपुर बॉर्डर से अपने घर लौट रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बुधवार को खतौली में किसानों ने स्वागत किया। खादर क्षेत्र के गांव तारापुर, लतीफपुर, बामनोली में भाकियू से जुड़े लोगों ने खुशी मनाई। स्वागत में सरदार जज सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह आदि शामिल रहे। सरदार जज सिंह ने बताया कि यह दिन उनके लिए खुशियों से भरा है। भारतीय किसान यूनियन किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए संकल्पित है।



मंसूरपुर में बांटे गए सौ किलो लड्डू
पेट्रोल पंप परिसर में भाकियू के प्रदेश सचिव चांदवीर बालियान फौजी के नेतृत्व में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राकेश टिकैत ने गाड़ी में खड़े होकर सभी लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को भाकियू की ओर से सिसौली में आयोजित जीत महोत्सव में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस मार्ग पर जीत का जश्न मनाया। ब्लॉक स्योहारा के अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों की एकजुटता के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ा है। तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाना देश के किसान की जीत है। भाकियू की ओर से मुजफ्फरनगर के सिसौली में जीत का महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें