फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का एलान-बीज विधेयक किसान विरोधी, देशभर में शुरू होगा विरोध अभियान

Tue, 09 Dec 2025 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ़्फ़रनगर में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बीज विधेयक 2025 को किसानों के खिलाफ बताते हुए देशव्यापी विरोध की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 17–18 दिसंबर को दिल्ली में रणनीति तय होगी और 23 दिसंबर को सिसौली पंचायत में बड़ा मंथन होगा।

विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बीज विधेयक 2025 पूरी तरह किसान विरोधी है और इससे केवल कंपनियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विधेयक के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'वंदे मातरम' पर कैराना सांसद इकरा हसन का जोरदार संबोधन, समझाया अर्थ, संसद में बजी तालियां 

दिसंबर में रणनीति और पंचायत का रोडमैप तय
टिकैत ने बताया कि 17 या 18 दिसंबर को दिल्ली में बीज विधेयक पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके बाद 23 दिसंबर को सिसौली में पंचायत आयोजित कर आगे की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

NGT और महंगे बीजों पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि किसानों को पहले से ही एनजीटी के नाम पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। खराब बीज पर कोई मुआवजा तय नहीं है और महंगे बीजों की कीमतों को लेकर भी सरकार ने कोई सीमा निर्धारित नहीं की। इस विधेयक के पास होने से राज्य सरकारों के अधिकार भी सीमित हो जाएंगे।

देशभर में किसानों को जागरूक करने की तैयारी
टिकैत ने कहा कि किसानों को बीज विधेयक के प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करने की अपील की।

विज्ञापन

SIR पर कही ये बात
एसआईआर से जुड़े सवाल पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एसआईआर की डेट बढ़ानी चाहिए। लोगों को अपने पर्याप्त प्रमाण देने चाहिए और वोट एक ही जगह बनवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें