फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तेंदुए के खौफ से अकेले खेतों में नहीं जा रहे किसान, हेलमेट पहनकर जंगल कॉम्बिंग कर रहे ग्रामीण

Tue, 09 Dec 2025 01:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर के रोनी हरजीपुर जंगल में तेंदुआ और दो शावकों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण हेलमेट पहनकर समूह में सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बकरी बांधी, पर सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में हेलमेट लगाकर तेंदुए को तलाश करते ग्रामीण और बनकर्मी: ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में रोनी हरजीपुर के जंगल में तेंदुआ और दो शावकों के नजर आने से ग्रामीण चौकन्ना हो गए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगलों में सर्च अभियान चलाया। ग्रामीण हेलमेट लगाकर सतर्क जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। शनिवार देर शाम वन विभाग ने बकरी को बांधकर पिंजरे में रखा, इसके बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका।

यह भी पढ़ें: UP: 'वंदे मातरम' पर कैराना सांसद इकरा हसन का जोरदार संबोधन, समझाया अर्थ, संसद में बजी तालियां

विज्ञापन

करीब एक महीने से गांव रोनी हरजीपुर, बिरालसी, मंगनपुर और पिलखनी गांवों में तेंदुए की दहशत है। ग्रामीणों खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए अकेले में खेतों में जाना जोखिम भरा हो गया है। रोनी हरजीपुर के एक खेत में तेंदुआ और शावकों के दिखने के बाद भाकियू नेता विकास शर्मा ने ग्रामीणों संग खेत में धरना- प्रदर्शन के बाद वन विभाग हरकत में आया।
 
विज्ञापन

अफसरों के निर्देश पर वन विभाग के 20 कर्मचारियों की टीम और सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी डंडों से लैस होकर गांवों के हजारों बीघा जंगल में सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

जिस खेत में तेंदुए के पदचिह्न दिखे, उसी जंगल के आसपास नहर किनारा और खेतों में तेंदुए और शावकों को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में दौरा किए हुए हैं। टीम ने किसानों को बिना ग्रुप बनाए खेतों में नहीं जाने की सलाह देते हुए अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें