फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत प्रकरण: टिकैत पर हुआ सवाल तो टाल गए संजीव बालियान, इकरा हसन का नाम आते ही जानें क्या कहा

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की एकता को तोड़ने वाली बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन को मुजफ्फरनगर आकर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। ऐसे बयान एकता को तोड़ने का काम करते हैं। टिकैत पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि इस प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है।
विज्ञापन

 

सोमवार को पूर्व मंत्री ने टाउनहॉल में पत्रकारों से बातचीत में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। जन आक्रोश यात्रा और किसान मजदूर सम्मान पंचायत के सवाल पर कहा कि इस प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है। राष्ट्र के लिए सबको भाईचारे के साथ रहना चाहिए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सवाल को भी पूर्व मंत्री टाल गए।
 
विज्ञापन

इसके बाद कैराना की सांसद इकरा हसन के बयान पर कहा कि इस तरह के बयान देना गलत है। कम से कम मुजफ्फरनगर में आकर इस तरह की बयानबाजी न करें। वह एक सांसद हैं, गरिमा से बात करनी चाहिए। अति उत्साह में हैं, नई-नई सांसद बनी हैं। मेरी सलाह है कि ऐसा ना करें। ऐसे बयान एकता को तोड़ने का काम करते हैं। समाज को ऐसे बयान नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें