फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा

विज्ञापन
खतौली जीटी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर स्वागत करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने गांधी पॉलिटेक्निक स्थित शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी कल्याणदेव के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए वीतराग संत की निष्काम सेवा वंदनीय है। स्वामी जी ने गांव, गरीब, किसान और मजदूरों को शिक्षा से जोड़कर देश को सशक्त बनाया है। विश्वकर्मा एकता समिति की ओर से विजेंद्र धीमान अंती तथा सुरेंद्र पाल सिंह ने सांसद एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेंट किया। यहां से सांसद भोपा रोड स्थित श्री विश्वकर्मा चौक पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, शेरपाल पांचाल, संजय धीमान, सरदार बलविंद्र सिंह, राहुल धीमान, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जागड़ा का जीटी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जागड़ा ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में समाज के लोगों की एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस संबंध में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं तथा अपने समाज के लोगों से रामलीला मैदान में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष अमित जैन का भी स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश आर्य ने किया। स्वागत करने वालों में प्रमेंद जागड़ा, बिजेंद्र पांचाल, रूपचंद जांगिड़, प्रवीण धीमान, प्रमोद धीमान, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमपाल विश्वकर्मा, नितिन, राजकुमार, देवेंद्र, पूरणलाल, अनिल कुमार, ब्रजभूषण भास्कर, पवन गोपाल, रमेशचंद्र, सुभाष जांगिड़, दीपक, प्रफुल्ल आर्य आदि शामिल थे। इसके अलावा समाज के लोगों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें