फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ पथ पर राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह

विज्ञापन
कांवड़ शहीदों की : दिल्ली के चार दोस्तों ने देशप्रेम के लिए गंगाजल उठाया। एक ब्रिटिश अ​धिकारी ब
विज्ञापन
पुरकाजी। न्यू अशोक नगर के चार युवाओं ने देश के शहीदों को याद करने के विशेष उद्देश्य के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की है। एक दोस्त ब्रिटिश अधिकारी बना और तीन राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह बनकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा तीन अगस्त को आरंभ की थी। सौरभ सिंह, शुभम, तरुण और प्रवीण इस कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। इन युवाओं का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को देश पर शहीद हुए वीरों से परिचित कराना है।
वह चाहते हैं कि लोग इन महान बलिदानियों के योगदान को जानें और पहचानें। कांवड़ यात्रियों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह यात्रा न्यू अशोक नगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें