राजेश जैन ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उद्यमी राजेश जैन और सचिव पद पर संजय जैन ने ताल ठोकी है। नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न होने की संभावना बढ़ गई है।
निर्वाचन अधिकारी डॉ मोजपाल सिह एसोसिएट प्रोफेसर जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ संतराम मेरठ कॉलेज मेरठ की उपस्थिति मे नामांकन प्रपत्र जमा किए गए। पांच वर्षीय कार्यकारिणी की नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नवगठित कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के लिए उद्यमी राजेश जैन ने, उपाध्यक्ष के लिए महीपाल जैन, निवासी प्रेमपुरी ने, सचिव पद के लिए संजय कुमार जैन प्रेमपुरी, सहसचिव के पद के लिए नीरज कुमार जैन नवाब गंज पूर्वी सराफा बाजार, कोषाध्यक्ष के लिए पवन कुमार जैन ने एवं सदस्य पद के लिए प्रमोद कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन कृष्णापुरी, राजीव कुमार जैन सुरेंद्रनगर, राजेंद्र कुमार जैन कृष्णापुरी, सुगंध जैन प्रेमपुरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से चुनाव निर्विरोध होने की संभावना हो गई है। जैन स्कूल कमेटी के सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि सोमवार को निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।