फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे की पटरी टूटी...मार्ग बाधित, फसलें डूबीं

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में रजबहे की पटरी टूटने से मेरठ और मुजफ्फरनगर से जुड़े कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। गन्ने एवं गेहूं की सैंकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

रविवार देर रात बड़सू रजबहे की पटरी टूट गई। इसका पानी किसानों के खेतों में घुस गया। मुजाहिदपुर निवासी रजनीश, जगपाल, आशाराम, भोपाल, महेंद्र, ओमपाल, विजयपाल सोमपाल, नंदकिशोर सहित दर्जनों किसानों की सैंकड़ो बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई।
किसानों ने बताया कि फसल बर्बाद हो गई है। दर्जनों गांवों का का आवागमन बाधित हो गया। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर दो जिलों से जुड़े गांव मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी, रार्धना, खेड़ा, पाली, कालंद, सरूरपुर, करनावल आदि से जोड़ने वाले मार्ग का बड़ा हिस्सा पानी के साथ बह गया। इस कारण पटरी मार्ग से होकर गांवों में पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

यह पटरी नावला कोठी से रायपुर नंगली, फूलत, बड़सू मुजाहिदपुर, रार्धना, पाली, कालंद आदि होकर प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर तक जाती है। कांवड यात्रा के दौरान इस मार्ग से लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने बताया कि इस मामले में सिंचाई विभाग अधिकारियों को जानकारी दी है। उन्हें जल्द ही पटरी सही करा कर आवागमन सुचारू कराने को कहा गया है।न

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी के  ग्राम प्रधान अरविंद सोम। स्रोतः संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें