खतौली में मां सरस्वती विर्सजन के दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाते छात्र। संवाद
खतौली। वसंत पंचमी पर श्री शिव संस्कृत विद्यालय थानेश्वर मंदिर के छात्रों ने मां सरस्वती की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ थानेश्वर मंदिर से किया गया। शोभायात्रा बुढ़ाना रोड, कीर्ति स्तंभ, जानसठ तिराहा, घंटाघर, बड़ा बाजार होते हुए गंगनहर पर पहुंची। भक्ति भाव के साथ विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती का गंगनहर में विसर्जन किया। शोभायात्रा में विद्यालय के छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पूजा की बधाई दी। गंगनहर पर पहुंच कर देवी की प्रतिमा का भावपूर्ण विसर्जन किया गया। मां सरस्वती से विद्या तथा ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, विजय शास्त्री, शिवम, सागर, प्रियांशु, कार्तिक, आयुष, अंकुर, विशाल आदि रहे।
खतौली में मां सरस्वती विर्सजन के दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाते छात्र। संवाद