फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने राजस्थानी और अफरिकन प्रस्तुति से मन मोहा

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
राजस्थानी और अफ्रिकन प्रस्तुति से मन मोहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव आगाज 2020 धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएसई के रिजनल आफिसर रणबीर सिंह और प्रख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता जसवंत सैनी व मंगल सिंह ने नारियल तोड़कर किया। रणबीर सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की के मार्ग पर चल सकता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करके ही उन्नति के मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है। इसके बाद छात्रों ने अफ्रिकन, गोवा और राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही नाटिका के माध्यम से समाज में बढ़ रही कुरीतियों को भी दर्शाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसिड अटैक जैसी समस्या को दर्शाना रहा है। प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सैनी ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर विधायक ब्रिजेश सिंह, कर्नल मंगल सिंह, एडीएम राकेश कुमार, अनीता सैनी, रचना राणा, शिवकुमार सैनी, देेवेंद्र कुमार, निवेंद्र कुमार सैनी और सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें