फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैलाल की हत्या की जिम्मेदार है राजस्थान सरकार : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैलाल की हत्या की जिम्मेदार है राजस्थान सरकार : चौहान
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा महानगर मंत्री विनीता चौहान ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री स्नेहा टंडन के आवास पर पत्रकार वार्ता में विनीता चौहान ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी सोच व ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं है। कुछ धार्मिक कट्टरपंथी नेताओं के सरंक्षण व पोषण में ऐसे तत्वों को बढ़ावा मिलता है, जिस कारण ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। राजस्थान में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के लिए पूर्ण रूप से गहलोत सरकार जिम्मेदार है। धमकी मिलने के बाद भी कन्हैयालाल को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में राजस्थान में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं तथा वोट बैंक की राजनीति के कारण गहलोत सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूर्ण रूप से विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें