फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
उदयपुर में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। उदयपुर (राजस्थान) में हिंदू युवक कन्हैयालाल की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि गेस्ट हाउस में एकत्र होकर उदयपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रामकरन को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि देश के अंदर आज मुस्लिम कट्टरता, जिहाद ओर तालिबानी विचारधारा रखने वाले लोग पांव पसार रहे हैं। जिनके निशाने पर आए दिन कोई न कोई हिंदू समाज का व्यक्ति आ रहा है। उदयपुर की घटना भी इसका एक उदाहरण है। हत्यारों ने कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने के बाद प्रधानमंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी। ऐसा जघन्य कृत्य करके हिंदुओं में खौफ पैदा करने का काम किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति से कन्हैयालाल हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराते हुए दोषियों को अविलंब फांसी की सजा दिलाने, मृतक युवक के परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये की धनराशि दिलाने, तालिबानी व कट्टरवादी विचारधारा के लोगों को अविलंब चिह्नित कर गिरफ्तार करने तथा हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके परर बजरंग दल विभाग संयोजक मोंकीत पुंडीर, जिला कार्याध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौधरी, जिला सह मंत्री अमित वशिष्ठ, जिला संयोजक अक्षय धीमान, शिवम, सम्राट राणा, रोहित त्यागी, अभिनव कौशिक, सुशील सैनी, अमन, दीपक, संदीप, रॉकी, सूरज, अनिल, मोहित, हिमांशु त्यागी व अमित कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें