फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उफान पर सोलानी और बाणगंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शिवालिक पहाड़ी क्षेत्र हो रही बारिश के चलते सोलानी और बाण गंगा उफान पर है। शुकतीर्थ में सोमवार को गंगा में स्नान करने वाले को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी गई है। मंगलवार को होने वाले अमावस्या स्नान को लेकर गंगा पुलिस सतर्क हो गई है। शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है। सोमवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास बना रहा। सोलानी व बाण गंगा किनारों से बाहर होकर खेतों में फैल गई है, जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं। निचले स्थान पर रहने वाले किसानों ने ऊपरी स्थान की ओर पलायन कर लिया है।
विज्ञापन

पशुपालक अपने पशुओं को ऊपरी स्थान पर ले आए हैं। शुकतीर्थ में स्नान घाट की निचली पैड़ियां जलमग्न हो गई हैं। गंगा सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की सलाह माइक द्वारा दी जा रही है। मंगलवार को अमावस्या पर होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन सतर्क है। तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता का कहना है कि बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें