फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीनों नदियों का जलस्तर लाल निशान पर

विज्ञापन
शुक तीर्थ गंगा खादर बाण गंगा में जलस्तर बढ़ने पर डुबी फसल,व मकान। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद जिले से होकर गुजर रही नदियां उफनाई हुई है। सोलानी, गंगा, काली और हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बह रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने माना है कि नदियों के क्षेत्र के आसपास रहने वाला करीब 29 हजार की आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित है। पानी उतरते ही फसलों में नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। मोरना-लक्सर मार्ग तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले से होकर बह रही नदियों के जलस्तर पर शनिवार के मुकाबले रविवार को कोई खास अंतर नहीं रहा। सबसे लंबी काली नदी में चढ़ाव जारी है। इसी वजह से चरथावल, रतनपुरी और बुढ़ाना क्षेत्र के बड़े हिस्से के खेतों में पानी भरा हुआ है।
शामली रोड स्थित काली नदी पुल पर निरीक्षण के लिए एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली और यहां रह रहे परिवार को भी जागरूक किया गया है। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है। चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन को सही सर्वे कराकर किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


इनसेट
इस तरह बह रही नदियां

नदी जलस्तर
गंगा 218.60
हिंडन 225.25
काली 235.70
सोलानी 227.10

शुकतीर्थ सेतु तक पहुंच गया सोलानी का पानी
मोरना। सोलानी रविवार को भी खूब उफनाई। मोरना-लक्सर मार्ग जलमग्न हो गया। शुकतीर्थ में जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर, महाराज नगर, खैरनगर आदि गांव के जंगल में फसलें जलमग्न हो गई हैं। क्षेत्र में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बाढ़ संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। जहां सोलानी नदी अब उफान पर नदी का पानी जंगल के साथ मोरना लक्सर मार्ग पर फैल गया। तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से बात की गई है। किसी भी स्थिति के लिए तुरंत प्रशासन को सूचित करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें