देर शाम आसमान में छाये घने बादल के बाद हुई हल्की बूदांबादीं ने मौसम ठंड बढा दी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश ने बढ़ाई फिर ठिठुरन
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश और तेज हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई । जिले के ज्यादातर हिस्से में शाम को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।
दो दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार की शाम अचानक आकाश में बादल छा गए। बादल छाने के कुछ देर बाद ही आकाश में अंधेरा सा छा गया और बारिश शुरू हो गई। अचानक आई बारिश से एक बार फिर ठंडक बढ़ गई है। इसके साथ ही तेज एवं ठंडी हवा के कारण लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आए। दिन में मौसम साफ था और गरमाहट भी थी, लेकिन शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली।
बादल छाए रहने से और बारिश की संभावना
रविवार शाम को हुई बारिश कुछ देर बाद रुक गई, लेकिन हवा चलती रही। इसके साथ ही बादल छाए रहे। इससे जल्द ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के साथ ही यदि तेज हवा चली तो गेहूं एवं सरसों की फसल गिर सकती है। इससे उत्पादकता प्रभावित होती है। किसान ओलावृष्टि को लेकर चिंतित हैं। यदि ओलावृष्टि हुई तो फसलों को भारी नुकसान होगा।