फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर : बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का कहर : बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते हो रहे हादसों में एक बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई। वहीं, दीवार गिरने से बच्ची नून्नू और बच्चा सादिक भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली में मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश के दौरान गांव के बीच से होकर जा रहा नाला पूरी तरह से उफनाया हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी विकास की नौ साल की बेटी रिया बारिश में खेलते हुए पैर फिसलने से उफनाए नाले में जा गिरी। साथ ही खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह नाले में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। ग्रामीणों ने बच्ची को गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर बुधवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार ने संधावली गांव जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ है, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उधर, बुधवार को दूसरा हादसा खतौली के भूड़ क्षेत्र में हुआ, जहां एक मकान की जर्जर हो चुकी दीवार मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक ध्वस्त हो गई। दीवार गिरते ही उस घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को जैसे-तैसे कर मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी खतौली ले गए। वहां से दोनों घायल बच्चों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों में बच्ची नून्नू और बच्चा सादिक शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें