फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान गिरा, दंपति और दो बच्चे दबे

Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश में गिरे मकान का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई बरसात के दौरान शाहपुर में ईदगाह के पास एक मकान गिर गया। जिसके मलबे में एक दंपति और उनके दो बच्चे दब गए। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मलबे में दबे परिवार को निकाला, जबकि घर का पूरा सामान नष्ट हो गया। एसडीएम बुढ़ाना ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी साजिद कुरैशी फल बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात वह पत्नी गुलिस्तां और बेटी सोफिया (4) और बेटे मिस्बाह (3) के साथ घर में सोया हुआ था। लगभग दो बजे आई तेज बारिश के दौरान उसका मकान भरभरा कर गिर गया और चारों लोग मलबे में दब गए। आसपास रहने वाले लोगों ने मलबे को हटाकरपरिवार को निकाला।

साजिद बच्चों को बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया, जिससे उसको चोट भी लगी। घर में रखे फ्रिज, अलमारी, सोफा, बेड़, कूलर आदि सामान नष्ट हो गए। सूचना पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का  आश्वासन दिया। घायल साजिद को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें