मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त तैयारी शुरू कर दी है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल और रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा आयुक्त चेतन डी ने संयुक्त बैठक की।
एसपी सिटी ने कहा कि हरिद्धार जाने के लिए ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। हादसे रोकने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। विशेष तौर पर फाटक, प्लेटफार्म पर सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस बल तैनात किया जाए। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर मॉकड्रिल कराए।
रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा आयुक्त चेतन डी ने कहा कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ते देखकर सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाया जाएगा।बैठक में एसपी सिटी के अलावा एसपी देहात आदित्य बंसल व रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरनगर के थाना प्रभारी विनीत गौतम भी शामिल रहे।
स्टेशन पर आग बुझाने वाले उपकरण रखे जाए। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त तौर पर पुलिस बल की तैनाती की जाए। किसी को भी ट्रेन में पायदान पर बैठ कर यात्रा न करने दें।